लॉयन न्यूज, बीकानेर। डिस्टीब्यूटर नियुक्त करने का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गंगाशहर चौरडिय़ा चौक निवासी भरत चौपड़ा ने अरशद खां, विजेन्द्र शर्मा व कृष्णकांत त्रिपाठी के खिलाफ गंगाशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि वह सीमेंट का व्यवसाय करता है। चार जून 2022 को विजेन्द्र शर्मा और कृष्णकांत त्रिपाठी ने उसे सीमेंट का डिस्टीब्यूटर बनाने का कहकर एक लाख रुपए अपनी फर्म में ट्रांसफर करवा लिये। उसके बाद माल भिजवाने का कहकर नौ लाख रुपए और मंगवा लिये और अभी तक कोई माल सप्लाई नहीं किया। आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचकर उसको डिस्टीब्यूटर नियुक्त करने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपए हड़प कर लिये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।