लॉयन न्यूज, बीकानेर/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आखिर अपना सियासी एकांतवास तोड़ ही दिया। मुख्यमंत्री ने कल राजभवन पहुंच कर राज्यपाल कलराज मिश्र को जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री राजभवन गये थे जिसके बाद कोविड संक्रमण के चलते उन्होंनें खुद को मुख्यमंत्री निवास में ही आईसोलेट कर लिया था।
इसी बीच पायलट समर्थक विधायकों व कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा मुख्यमंत्री पर जानबूझ कर मिलने का समय नहीं देने और उपेक्षा करने के आरोप लगाये जा रहे थे।

मंत्रीमंडल विस्तार के कयास

गहलोत के बाहर आने से अब मंत्रीमंडल विस्तार व अन्य राजनीतिक नियुक्तियों के जल्द होने के अनुमान भी लगाये जा रहे हैं।