लॉयन न्यूज,नेटवर्क,2 मई। गैंगस्टर की जेल में हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना दिल्ली के तिहाड़ जेल की है। जहां पर गैंगस्टर टिूल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गयी है। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल के बैरक नम्बर 8 में यह हत्या की गयी है। जहां पर योगेश टुंडा नाम के कैदी ने मौका पाकर टिल्लू पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया। जेल प्रशासन द्वारा टिल्लू को दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।