लॉयन न्यूज नेटवर्क। मेरठ में यूपी एसटीएफ ने गैंगेस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में मार गिराया। दुजाना पर नोएडा के बादलपुर का रहने वाला था। 3 साल से अयोध्या जेल में बंद था। कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटा था। इसके बाद फरार हो गया था। दुजाना के खिलाफ 60 से ज्यादा केस दर्ज थे, इसमें 18 मर्डर के थे। दुजाना गिरोह बनाकर हत्या और लूट की वारदात करता था। पश्चिम यूपी के अलावा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में इसका आतंक था। 2011 में नोएडा के एक मामले में दुजाना को 3 साल की सजा सुनाई गई थी। बुलंदशहर पुलिस ने 25 हजार और नोएडा पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। पुराने केस में पेश नहीं होने से दुजाना के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।