नई दिल्ली। सोशल मीडिया ने दुनिया के करोड़ों लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर खड़ा कर दिया है। फेसबुक के जरिए दुनिया के बहुत से लोगों ने अपने पुराने दोस्तों को ढूंढ निकाला है। हालांकि कई बार जब हम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं तो उसे एक्सेप्ट होने में काफी समय लगता या फिर फ्रेंड रिक्वेस्ट को डिलीज कर दिया जाता है और हम ये कभी जान ही नहीं पाते हैं कि फ्रेंड रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो गई है या फिर उस पर अभी तक कोई रेस्पोंस आया है या नहीं।

इसके लिए आपको सिर्फ कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे और आप जान जाएंगे कि आपकी फ्रेंड रिक्वेस्ट को डिलीट किया गया है या फिर उसे इग्नोर किया जा रहा है।

1. सबसे पहले अपने फेसबुक प्रोफाइल को खोलिए और उसके बाद फ्रेंड्स ऑप्शन में जाइए।

2. फ्रैंड्स टैब पर क्लिक कीजिए और इसके बाद आपको फ्रेंड लिस्ट नजर आएगी। फ्रेंड लिस्ट में सबसे ऊपर की ओर देखने पर आपको एक फ्रेंड रिक्वेस्ट टैब नजर आएगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा।

3. आप जैसे ही फ्रेंड रिक्वेस्ट पर क्लिक करते हैं एक और पेज खुल जाएगा।

4. इसके बाद आपको इस पेज पर  आपको व्यू सेंट रिक्वेस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा जिसके बाद एक नया पेज ओपन होगा और आपको सभी फ्रेंड्स दिखाई देंगे।

5. इस पेज पर आपको जो लोग नजर आ रहे हैं ये वो लोग हैं जिन्हें आपने फ्रेंड रिक्वेस्ट सेंड की है। इन लोगों ने अभी तक आपकी फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट या रिजेक्ट नहीं किया है। अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे आपने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है और वह इस लिस्ट में आपको नजर नहीं आ रहा है तो समझ लीजिए कि उसने आपकी ओर से बढ़ाए दोस्ती के हाथ केा ठुकरा दिया है और आपकी फ्रेंड रिक्वेस्ट को डिलीट कर दिया है।