लॉयन न्यूज, मनोरंजन। म्यूजिक की दुनिया में सिंगर सोनू निगम का सिर्फ नाम ही काफी है। इनके गानों को जो भी सुन लेता है, उसे प्यार का अहसास हो जाता है। दिलों को सुरों से गुदगुदाने वाले इस गायक की लव लाइफ भी इंटरेस्टिंग है। सोनू निगम और मधुरिमा की पहली मुलाकात एक प्रोग्राम में हुई थी। जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ तो प्यार की फिलिंग हुई। पहली ही मुलाकात में दोनों ने निश्चय किया था कि वे आगे भी लगातार मिलते रहेंगे। ये बात तकरीबन 22 साल पहले की यानी 24 दिसंबर, 1995 की।

7 साल की डेटिंग के बाद की शादी
पहली मुलाकात के बाद सोनू और मधुरिमा ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। धीरे-धीरे वे करीब आने लगे और दोनों में शुरू हुआ प्यार परवान चढ़ता गया। जब वे मिलते थे तब प्यार भरे लम्हों में वे म्यूजिक सुनते थे। सोनू भी मधुरिमा को लव सांग गुनगुनाकर सुनाया करते थे। एक दिन दोनों ने तय किया कि उन्हें अब शादी कर लेना चाहिए। लेकिन दोनों के सामने एक दिक्कत थी। दरअसल सोनू ब्राह्मण थे और मधुरिमा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थीं। लेकिन जब दिलों का मिलन होता है तब कास्ट नहीं देखी जाती। इसी फलसफे के साथ फरवरी 2002 में दोनों ने शादी की। दोनों की शादीशुदा जिंदगी में एक बार और खुशी का लम्हा तब आया जब 2007 में उनके बेटे का जन्म हुआ। दोनों ने उसका नाम नेवान रखा। दिलचस्प बात यह है कि नेवान की भी गाने में रुचि है। सोनू उन्हें गाना सिखाते हैं। मधुरिमा को भी गाने सुनने के साथ ही गाना भी पसंद है।

लाइमलाइट से दूर रहती हैं मधुरिमा
मधुरिमा लाइमलाइट से दूर घर-परिवार की देखभाल करने में बिजी रहती हैं। वे बॉलीवुड पार्टीज से दूर ही रहती हैं। सोनू ने एक बार कहा था कि मधुरिमा में वो सारी खूबियां हैं जो एक आइडियल वाइफ में होनी चाहिए। वे अक्सर अपने काम के सिलसिले में टूर पर रहते है। इस दौरान मधुरिमा घर और फैमिली का पूरा ध्यान रखती हैं।
बता दें कि सोनू फॉरेन टूर पर या फिर किसी कॉन्सर्ट या किसी शो में, उनके आउटफिट्स मधुरिमा खुद डिजाइनर करती हैं। बता दें कि मधुरिमा का अपना काउचर ब्रांड है ‘मधुरिमा निगम’ के नाम से।