जमीन विवाद से जुड़ा है मामला
लॉयन न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। लगभग 70 की उम्र के एक बुजुर्ग पेड़ पर चढ़ गए और जान देने की धमकी दे डाली। आस-पास लोग एकत्रित होने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लगभग दो घंटे चली मशक्कत के बाद खुद बुजुर्ग को नीचे उतारा। मामला बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग मोखराम का परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच बीकानेर में गुरूवार सुबह बुजुर्ग खेजड़ी के पेड़ पर काफी ऊंचाई पर चढ़ गए थे। और सुसाइड करने की बात कहने लगे। सूचना के बाद व्यास कॉलोनी मौके पर पहुंची नीचे उतारा। इससे इतर घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति की आवाज है और वह अपने सालों पर जमीन हड़पने जैसे आरोप लगा रहे है। इस बीच पेड़ के नीचे भी एक-दो व्यक्ति, एक महिला सहित कई लोगों आते जाते दिखाई दे रहे है। आवाजें आ रही हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि पूरे मामले में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। वहीं, व्यास कॉलोनी थाने की टीम से मौके पर पहुंचे कांस्टेबल ईमीचंद के अनुसार मामला एक परिवार के लोगों में जमीन विवाद का है। दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर पंचायती करवायी गई।