श्रीनगर।  दुष्कर्म के प्रयास से आहत होकर फांसी लगाने वाली बालिका की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले के अनुसार मृतका के पिता कानाखेड़ी निवासी ने 9 मई को पुलिस थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री 8 मई को बाड़े में जानवरों को चारा डालने गई थी। उसी दौरान वहीं के निवासी आरोपित कैलाश सिंह रावत ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

इससे आहत होकर बालिका ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजन ने उसे अजमेर के जवाहरलाल अस्पताल में भर्ती कराया था। दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है।

 शहर महिला कांग्रेस ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान सहित अरुणा कच्छावा, अभिलाषा विश्नोई, रजनी कहार, नूरजहां व विमला आदि महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने मृतका के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।