साइबर क्राइम से जुड़ी खबर
लॉयन न्यूज,बीकानेर,13 अप्रैल। दुनियाभर में तेजी से साइबर क्राइम फैल रहा है। जिसको लेकर हाल में ही साइबर क्राइम एक्सपर्टस की नई रिचर्स के इंडेक्स जारी किए गए है। जिसमें साइबर के माध्यम से किए जाने वाले अलग-अलग अपराधों और धोखाधडी को शमिल किया गया है। इस इंडेक्स में सौ देशों को शामिल किया गया था।

 

साइबर क्राइम एक्सपर्ट्स की एक नई रिसर्च के मुताबकि भारत साइबर अपराध के मामले में 10वें स्थान पर है। इसमें एडवांस फीस पेमेंट से जुड़ी धोखाधड़ी सबसे आम क्राइम बताया गया। टॉप पर रूस, दूसरे नंबर पर यूक्रेन और तीसरे पायदान पर चीन रहा। अमेरिका चौथे स्थान पर रहा। रिपोर्ट में इसमें रैंसमवेयर, क्रेडिट कार्ड चोरी और फ्रॉड समेत अन्य साइबर अपराध की अलग-अलग कैटेगरी के मुताबिक मुख्य हॉटस्पॉट की पहचान की गई।

 

 

वर्ल्ड साइबर क्राइम इंडेक्स में साइबर क्राइम के मामलों के आधार पर स्कोर दिए गए। हालांकि, इसमें मामलों की संख्या नहीं बताई गई। रूस का वर्ल्ड साइबर क्राइम इंडेक्स स्कोर 100 में से 58.39 रहा, यूक्रेन का 36.44 और चीन का 27.86 रहा। भारत का स्कोर 6.13 रहा।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स के एक्सपर्ट्स ने साइबर क्राइम पर ग्लोबल स्टडी की। इसके आधार पर इंडेक्स तैयार किया गया।