लॉयन न्यूज, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। 500 में से 499 अंक लाकर पहले स्थान पर दो लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं, तीन लड़कियों ने 500 में से 498 नंबर लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस साल 12वीं परीक्षा में कुल 12.87 लाख छात्र/छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 83.4 प्रतिशत बच्चों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास की। सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम रीजन में 98.2 प्रतिशत बच्चे पास हुए। सीबीएसई ने बताया कि पहली बार परीक्षा खत्म होने के 28 दिन बाद नतीजे घोषित किए गए हैं।

12वीं के नतीजों में लगातार 5वीं बार लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। बोर्ड की परीक्षा में 2014 में आखिरी बार सार्थक अग्रवाल 99.6 प्रतिशत के साथ टॉपर बने थे। इसके बाद से लगातार 5वें साल लड़कियां टॉपर हैं।