नयाशहर क्षेत्र से खबर
लॉयन न्यूज,बीकानेर,18 अप्रैल।  वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
कल बुधवार को नयाशहर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर करंट लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इंकार कर दिया है। इस सम्बंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी शादी के बाद से ही उसे परेशान करते थे। कई मर्तबा तो देर रात को घर से बाहर निकाल देते थे और परेशान करते थे। परिजनों के अनुसार एक-दो बार तो पुलिस थाने भी देर रात को समझाईश की गयी लेकिन आरोपी अपनी तरकतों से बाज नहीं आए और 17 अप्रैल को मनीषा को करंट लगाकर मार दिया। गुरूवार सुबह से ही स्वर्णकार समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मोर्चरी के आगे जमा हुए है और आरोपियों के गिरफ्ताारी की मांग की जा रही है।
बता दे कि नयाशहर पुलिस थाने में मृतका के भाई अशोक सोनी ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ तंग परेशान करने और करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है।