लॉयन न्यूज, मुंबई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में शालोम बॉलीवुड प्रोग्राम में शिरकत की। उनके साथ पत्नी सारा नेतन्याहू भी मौजूद थीं। इस प्रोग्राम में अमिताभ बच्चन के अलावा उनकी बहू ऐश्वर्या, बेटा अभिषेक बच्चन भी नजर आए। इसी इवेंट की एक ऐसी फोटो भी सामने आई, जिसमें ऐश्वर्या और उनके Ex-ब्वॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय एक ही फ्रेम में नजर आए। हालांकि फोटो में दोनों काफी दूर-दूर नजर आ रहे हैं।

9 साल पहले एक इवेंट में करीब दिखे थे ऐश्वर्या-विवेक
बता दें कि ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय लास्ट टाइम 2009 में एक ही फ्रेम में तब नजर आए थे, जब दोनों मुंबई पुलिस के एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान ऐश्वर्या ससुर अमिताभ बच्चन के करीब बैठी थीं तो वहीं विवेक ओबेरॉय दूसरी चेयर पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आए थे।

इवेंट में दूरी बनाते दिखे ऐश्वर्या-विवेक…
इवेंट के पहले गेस्ट विवेक ओबेरॉय ही थे। वो वाइफ प्रियंका अल्वा के साथ पहुंचे। वहीं ऐश्वर्या उनके कुछ देर बाद अभिषेक और अमिताभ के साथ वहां पहुंचीं। ऑर्गनाइजर्स ने पहले ही ऐसा इंतजाम किया था कि ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय एक ही रो में ना बैठें। बच्चन्स की सीट फ्रंट पर थी, जबकि विवेक ओबेरॉय वाइफ के साथ कुछ रो छोड़कर पीछे बैठे।

ऐसी जगह बैठे विवेक कि ना दिखें ऐश्वर्या…
एक आईविटनेस के मुताबिक, विवेक पीछे उस पोजिशन पर बैठ सकते थे, जहां से उन्हें ऐश्वर्या साफ-साफ दिख सकती थीं। लेकिन वो रो में ठीक उनके बैक साइड पर बैठे ताकि उन्हें वहां से ऐश्वर्या का चेहरा दिखाई ना दे। इस दौरान विवेक वाइफ प्रियंका के हाथों में हाथ डाले प्यार भरी बातें करते नजर आए।

एक-दो बार पीछे भी पलटीं ऐश्वर्या लेकिन…
हालांकि कुछ मौकों पर ऐश्वर्या भी दो-तीन बार पीछे पलटकर देखती हैं, लेकिन यह क्लियर नहीं है कि वो पीछे किस वजह से पलटीं। हालांकि ऐसा हो सकता है कि जब वो पीछे देख रही थीं, तो उनकी नजरें विवेक से मिली हों।

ऐश्वर्या को इग्नोर करते रहे विवेक…
ऐश्वर्या जब इजरायली पीएम के बुलावे पर स्टेज पर गईं तो सभी की निगाहें मिस वर्ल्ड पर थीं। हालांकि इस दौरान विवेक ओबेरॉय अपने मोबाइल फोन पर बिजी दिखे। उन्होंने एक बार भी ऐश्वर्या को देखने की कोशिश नहीं की।