लॉयन न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज प्रदेश भर में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री व कोषाध्यक्ष के खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां की है। जिसमें बीकानेर के निर्मल गहलोत को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है। पूरे प्रदेश में तीन उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार मंत्री व एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं सीकर, भीलवाड़ा, अलवर व बांसवाड़ा जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी है। सैनी ने यह नियुक्तियां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के निर्देशानुसार की है।  देखें सूची–