लॉयन न्यूज, बीकानेर। बीकानेर के नागरिक की यह खासियत ही है कि वह कहीं भी जाता है तो बीकानेरी संस्कृति की महक वहां भी फैला देता है। मुंबई महानगर के घाटकोपर इलाके में रहने वाली बीकानेर की प्रवासी महिलाओं ने भी गणगौर पूजन से ऐसा ही किया है।

इन महिलाओं द्वारा किए गए गणगौर पूजन से मुंबई के लोग भी परिचित हुए। इस दौरान घाटकोपर स्थित शिव मन्दिर ट्रस्ट की श्यामा रंगा, कामिनी रंगा, सन्तोष व्यास आदि ने मां गवरजा के गीतों की प्रस्तुतियां देेते हुए गवरजा से अखण्ड सौभाग्य की कामना की।