लॉयन न्यूज. बीकानेर। रात में अब मौसम सुहाना होने लगा है। खुले में गर्मी का अहसास ठंडक। अलसुबह घूमने जाने वालों को भी मौसम रास आने लगा है लेकिन दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास अभी भी हो रहा है।

यूं तो पांच दिनों से दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास है लेकिन गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि हवा की गति छह किलोमीटर रही जो कई दिनों से इसी के इर्द-गिर्द चल रही है। बुधवार की तरह गुरुवार को भी हलके बाद दिन में छाए लेकिन बारिश के आसार फिर भी नहीं बने।