लॉयन न्यूज, बीकानेर। मोहनलाल पिलानिया को भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाने पर जाट समाज ने खुशी जताई है। पिलानिया के स्वागत के लिए 9 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा गुरुवार को उप जिलाप्रमुख प्रेमसुख सहारण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर सहारण ने कहा कि पिलानिया की नियुक्ति भाजपा का जाटों के प्रति लगाव को दर्शाती है। उन्होंने पिलानिया को मजबूत और कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए उनके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। बैठक में पूर्व प्रतिपक्ष नेता मोहन पूनियां, सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष महेश मूण्ड, पार्षद हेमाराम गाट आदि उपस्थित थे।