लॉयन न्यूज. बीकानेर। जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में गुरूवार को महिला के छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 केजेडी निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसे 28 केजेडी निवासी सीमर ने आवाज देकर अपने घर पर बुलाया तो वह उसके घर पर चली गई।

 

सीमर के घर पर पहले से ही एक लड़का वीरसिंह मौजूद था। वीरसिंह ने महिला को कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।