मुंबई।   बॉलीवुड में अपनी दिलकश व सुमधुर आवाजों की मल्लिका कहे जानी वाली आशा भोंसले जो की बॉलीवुड के अनगिनत सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दे चुकी है। अब आशा भोंसले की मधुर आवाज हमे भारतीय सीमा पर सुनाई देगी।  कि  जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश की सीमाओं पर अब हमे गायिका आशा भोसले की मधुर आवाज सुनाई देने वाली है। वह इन प्रदेशों के कुछ दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिकों के लिए प्रस्तुति देंगी।आशा भोंसले ने अपनी और से इन भारतीय सीमाओं पर तैनात सैनिकों का मनोरंजन करने का प्रस्ताव दिया है। भारत के केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा है कि हमे यह प्रस्ताव 82 वर्षीय पार्श्व गायिका आशा भोंसले ने महाराष्ट्र में आयोजित एक समारोह के दौरान दिया था।जिसके बाद हमे आशा जी को यह प्रस्ताव काफी अच्छा लगा। अब हम जल्द ही आशा जी को कुछ अग्रिम सीमा चौकियों पर सितंबर-अक्टूबर में ले जा सकते हैं।’ पार्श्व गायिका आशा भोंसले अभी भी अपनी सिंगिंग के चलते लोगो के बीच में अपनी एक अलग ही छवि बना चुकी है। आशा भोंसले अपनी मधुर आवाज के बल पर पिछले छह दशक से हिंदी सिनेमा में छाई हुई हैं|