लोकसभा चुनाव
लॉयन न्यूज,बीकानेर,4 मई। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की नीति को लेकर जमकर हमला किया है। आचार्य ने कहा कि रायबरेली से प्रियंका को टिकट नहीं देना कांग्रेस की बड़ी साजिश है।
कृष्णम ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी पार्टी और परिवार में चल रही साजिश का शिकार हैं। मैंने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी प्रियंका को चुनाव नहीं लडऩे देंगे। कृष्णम ने कहा कि राहुल अगर अमेठी से चुनाव नहीं लडऩा चाहते तो वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते थे।
जिस तरह से राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ा, उससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं, यह अब उनके समर्थकों के दिलों में ज्वालामुखी का रूप ले रहा है जो 4 जून के बाद फूटेगा। कांग्रेस अब राहुल और प्रियंका गुट में बंट जाएगी। बता दे कि आचार्य लगातार कांग्रेस के खिलाफ हमलावर है और कांग्रेस की नीति को लेकर सवाल खड़े करते रहें। इसी के चलते आचार्य को पार्टी ने निकाला गया था।