गंगाशहर क्षेत्र से खबर
लॉयन न्यूज,बीकानेर,28 अप्रैल। घर का भेदी लंका ढ़हाए वाली कहावत चरितार्थ होने जैसी खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर क्षेत्र के पुरानी लाईन के पास 20 अप्रैल की है। इस सम्बंध में सिपानी बास गंगाशहर के रहने वाले विनीत कुमार बोथरा पुत्र बिमलचंद बोथरा ने दीपीका और एक सहयोग शेखर जैन छाजेड़ उर्फ पकंज के खिलाफ चोरी का अंदेशा जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गया हुआ था। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को थी। जिसके चलते आरोपियों ने उसके घर की अलमारियों को बुरी तरीके से तोड़ दिया और अलमारियों में रखे हुए करीब डेढ़ लाख रूपए निकालकर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर संदेह की इस वारदात में उसका हाथ है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों द्वारा पूर्व में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।