रणवीर-तमन्ना को लेकर रोहित शेट्टी बनाएंगे अगली फिल्म
मुंबई। ‘दिलवाले’ का निर्देशन कर चुके फिल्मकार रोहित शेट्टी अब रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया के साथ अपनी अगली फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर रोहित शेट्टी ने कहा, मैं इस बारे में बात नहीं कर सकता। लेकिन हां, इस पर काम चल रहा है। रणवीर की ऊर्जा, उत्साह और लोकप्रियता के कारण यह परियोजना दिलचस्प होगी। तमन्ना दक्षिण भारतीय सिनेमा की बड़ी स्टार हैं। इंतजार कीजिए। तमन्ना को इससे पहले बड़े पर्दे पर फिल्म ‘बाहुबली’ में देखा गया था। बताया जाता है कि उन्होंने नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है, जो बहुभाषी हो सकती है।