नगर. भरतपुर.।  नगर कस्बे में शनिवार रात हरियाणा से आई बारात में दूल्हे और परिवार की महिलाओं के नशे में होने और दहेज की मांग करने पर हंगामा हो गया। लड़कियों के पिता ने उन्हें साथ में भेजने से इनकार कर दिया। ये घटना होने तक वर-वधू के फेरे हो चुके थे।दोनों पक्षों में विवाद बढऩे पर मामला रात में पुलिस थाने पहुंच गया, जहां रविवार सुबह तक दोनों पक्षों में समझाइश के प्रयास हुए, लेकिन बात नहीं बनी।मामले में बाद में समाज की पंचायत हुई। इसमें वर पक्ष ने भी संबंध से इनकार कर दिया और वधु पक्ष को खर्चा बतौर साढ़े तीन लाख रुपए दिए गए। कस्बे में डीग चुंगी रोड निवासी एक व्यक्ति की दो पुत्रियों की शनिवार रात शादी थी।हरियाणा के गुडगांवा जिले के मानेसर तहसील निवासी ईश्वरदयाल अपने दो पुत्र अमित व सुमित की बारात लेकर आए थे। आरोप है कि दूल्हे और परिवार की कुछ महिलाओं ने शराब के नशे में लड़कियों से दुव्र्यवहार किया और फेरों की रस्म होने पर वर पक्ष ने दहेज की मांग की। साथ ही लड़कियों के पिता के साथ भी दुव्र्यवहार किया गया।इस पर दुल्हन के पिता ने उन्हें साथ भेजने से इनकार करते बारात को लौटा दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने में समझाइश की पर बात नहीं बनी। लड़की के पिता ने सम्बन्ध को ठुकराते हुए पंचायत बुलाई।

पंचायत में हुआ फैसला

कस्बे की जांगिड धर्मशाला पर पार्षद कैलाश मिश्रा की अध्यक्षता और समाज के अन्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों ने अपना पक्ष रखा। लड़की के पिता ने पुत्रियों को साथ भेजने से इनकार कर दिया और कहा कि पुत्रियों के साथ कुछ भी गलत हो सकता है।