किस्मत जगा देगी इनकी, टेंशन भी बढ़ाएगी, पढ़ें राशियों पर असर


लॉयन न्यूज, बीकानेर।
शनि ग्रह के प्रति अनेक आख्यान पुराणों में प्राप्त होते हैं।शनिदेव को सूर्यदेव का सबसे बड़ा पुत्र एवं कर्मफल दाता माना जाता है। लेकिन साथ ही पितृ शत्रु भी, शनि ग्रह के सम्बन्ध मे अनेक भ्रान्तियाँ और इस लिये उसे मारक, अशुभ और दुख कारक माना जाता है। पाश्चात्य ज्योतिषी भी उसे दुख देने वाला मानते हैं। लेकिन शनि उतना अशुभ और मारक नही है, जितना उसे माना जाता है। इसलिये वह शत्रु नही मित्र है।मोक्ष को देने वाला एक मात्र शनि ग्रह ही है। सत्य तो यह ही है कि शनि प्रकृति में संतुलन पैदा करता है, और हर प्राणी के साथ उचित न्याय करता है। जो लोग अनुचित विषमता और अस्वाभाविक समता को आश्रय देते हैं, शनि केवल उन्ही को दण्डिंत (प्रताडित) करते हैं। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि हैं।
हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता माना गया है। शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल देते हैं। शनि ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में बड़ी धीमी गति से विचरण करते हैं।
ज्योतिषी पंडित मनोज व्यास बताते हैं कि न्यायप्रिय देव शनि 1 राशि में करीब 18 महीने तक उपस्थित रहते हैं। साल 2024 में पूरे साल कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। पंचाग के अनुसार, 30 जून 2024 को सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर शनिदेव कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे और 15 नवंबर यानी कुल 139 दिनों तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। जिसके सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी पड़ेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शनि की वक्री चाल कुछ राशियों की सोई हुई किस्मत चमका देगी, आने वाले दिनों में कुछ राशियों की टेंशन बढ़ सकती है। ज्योतिषी पंडित मनोज व्यास बता रहे हैं शनि की वक्री चाल का 12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि : शनि के वक्री दौरान कार्यों के अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। लेकिन परेशान होने के बजाएं खूब मेहनत करें। करियर में सफलता हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि हो सकता है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें।
वृषभ राशि : शनि के वक्री होने से वृष राशि वालों को अज्ञात भय परेशान करेगा। कार्यों में देरी होगी। करियर से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। जरूरत पड़ने पर कड़े फैसले लेने में संकोच न करें। नई जिम्मेदारियों से दूर न भागें। धन के मामले में कोई रिस्क न लें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने का प्लान बनाएं।
मिथुन राशि : शनि की वक्री चाल से मिथुन राशि वालों के जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी। जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। चुनौतियों से न घबराएं। सोच-समझकर कोई फैसला लें। इस दौरान धन से जुड़ी दिक्कतें बनी रहेंगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं।
कर्क राशि : बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए अवसरों की तलाश करें। नए परिवर्तनों का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। धैर्य बनाएं रखें। चुनौतियों से हार न मानें। इस दौरान इनवेस्टमेंट के नए अवसरों पर नजर रखें। अचानक से बढ़ते खर्च पर नजर रखें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। धन के मामले में कोई रिस्क न लें।
सिंह राशि- वालों शनि आपके सातवें स्थान पर वक्री हुये है । जन्म पत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। शनि के इस गोचर से आपके दाम्पत्य रिश्ते में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है । शांत रहकर ठंडे दिमाग से काम लें वरना बात का बतंगड़ बन सकता है। बेहतर होगा कि बिजनेस में सोच- समझकर फैसला लें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
कन्या राशि- वालों शनि आपके छठवें स्थान पर वक्री हुये है। जन्म पत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। शनि के इस गोचर से आपके मित्र से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। अपने खर्चों पर विशेष ध्यान दें
तुला राशि- वालों शनि आपके पांचवें स्थान में वक्री हुये है । जन्म पत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। शनि के इस गोचर के प्रभाव से छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा । शहर या देश से बाहर किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। संतानपक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी । लवमेट के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।
वृश्चिक राशि : प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारी बढ़ेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। यह निवेश के नए अवसरों पर नजर रखने और नया फाइनेंसशियल प्लान बनाने का उत्तम समय है।
धनु राशि : शनि वक्री से सभी कार्य रुक-रुककर चलेंगे। करियर में तरक्की के लिए नई रणनीति बनाएं। विचारों में स्पष्टता बनाए रखें। ऑफिस में सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क लेने से बचें। धन लाभ के नए अवसरों की तलाश करें।
मकर राशि : प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर में तरक्की के लिए मेंटर्स और सीनियर्स की हेल्प लेने में संकोच न करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस दौरान बड़े अमाउंट में इनवेस्ट न करें। धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। इससे जीवन के हर क्षेत्र में खूब तरक्की करेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे।
कुंभ राशि : वक्री शनि जीवन में कई बदलाव लाएंगे। लेकिन तरक्की की राह पर बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। परिस्थिति के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। करियर से जुड़े फैसले होशियारी से लें। धन के मामले में थोड़ा सावधान रहें।
मीन राशि :वक्री शनि मीन राशि वालों की कड़ी परीक्षा लेंगे। मानसिक तनाव बढ़ेगा। सभी कार्य धीमी गति से चलेंगे। जल्दबाजी में किए गए कार्यों से नुकसान हो सकता है। अचानक से बढ़ते खर्च से मन परेशान रहेगा। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। इस दौरान धन से जुड़े फैसले लेते समय कोई भी रिस्क लेने से बचें।