किसी भी माह की दिनांक 6, 15 या 24 को जन्मे व्यक्तियों के जन्म का मूलांक 6 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह ‘शुक्र’ है।

चारित्रिक विशेषताएँ
1. आप सज्जा-प्रिय व्यक्ति हैं। घर, कार्यालय आदि सभी को सुरुचिपूर्वक सजा कर रखना आपका प्रिय कार्य है।
2. आपकी मित्र बनाने की क्षमता बहुत अच्छी है। इसलिए आपके मित्रों की संख्या भी तुलनात्मक रूप से अधिक रहती है।
3. आप मुक्त हस्त व्यय करते हैं।
4. आप यात्रा-भ्रमण में रुचि रखते हैं। ऐसे काम आपको अधिक प्रिय हैं।
5. आप मानसिक रूप से अस्थिर हैं। इस कारण आप किसी एक विषय पर अधिक समय तक टिक कर नहीं रह सकते।
6. आपको विलासितापूर्ण जीवन अधिक प्रिय है। पास धन हो या कि न हो, किन्तु आपको भोग-विलास के सभी साधन चाहिए।
7. जानने-समझने की दृष्टि से आप एक अबूझ पहेली हैं। आपको जानना-समझना असम्भव की सीमा तक कठिन है।

8. इस अंक वाले प्राय: लोग एक से अधिक स्त्रियों से अन्तरंग सम्बन्ध रखते हैं। इनके ‘दो परिवार’ भी हुआ करते हैं, किन्तु ‘दूसरा परिवार’ और उसके सदस्यों के साथ अपना सम्बन्ध ये लोग सरलतापूर्वक छुपाये रखते हैं। कभी-कभी इनका ‘दूसरा परिवार’ व उसके सदस्यों से इनका सम्बन्ध उजागर हो जाता है।
9. अकेले रहना आपके वश की बात नहीं है। आपको सदैव किसी-न-किसी का साथ चाहिए ही चाहिए।
10. आपके मुख पर प्राय: मुस्कान चिपकी रहती है।
11. आपको क्रोध की अवस्था में अपने विरोध में स्वर स्वीकार नहीं होता है।
12. आप अतिथि-प्रिय व्यक्ति हैं। लोगों को अपने घर बुलाना व उनका सत्कार करना आपको बहुत प्रिय है।
13. आप अपने प्रेमपात्र की प्रत्येक इच्छा पूर्ण करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं।

 

14. आप के लिए जीवन के लक्ष्य का निर्धारण कच्ची उम्र में ही कर दिया जाए तो अधिक कल्याणकारी रहता है।
15. आपका व्यक्तित्व चुंबक की है है।
16. लोगों को प्रभावित करने की कला तो कोई आपसे सीखे।
17. आपका आकर्षण लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। आप धन अच्छी मात्रा में कमाते हैं और उसे खर्च भी अच्छे रूप में करते हैं।
18. आपको सही अर्थों में मित्र परक व्यक्ति कहा जा सकता है। मित्रों की सहायता करने के मामले में आप कभी पीछे नहीं रहते हैं।
19. आपका मस्तिष्क अत्यंत और ओवर मस्तिष्क है।
20. कला और संस्कृति के क्षेत्र में आपकी पकड़, समझ व विश्लेषण क्षमता देखते ही बनती है।
21. आपके कार्यों की गति अवश्य मदद रहती है, किंतु यह आपकी कार्यक्षमता की त्रुटी नहीं है; यहाँ आपकी कार्यशैली ही है।
22. आपकी इच्छाशक्ति समृद्ध है।

 

सावधानी बरतें
1. आप अपना पक्ष रखने के साथ ही दूसरों के पक्ष पर भी पर्याप्त ध्यान दें। दूसरों की उचित बात को मान लेना चाहिए।
2. तम्बाकू से लेकर नशीले पदार्थों (ड्रग्स) तक, आप सभी प्रकार के नशे से दूर रहें। एक बार नशे की पकड़ में आने के बाद उससे मुक्त हो पाना आपके लिए दुष्कर हो जाता है।
3. सुस्वादु भोजन के चक्कर में पड़ कर अपना स्वास्थ्य न बिगाड़ें। गरिष्ठ व अधिक मसालेदार भोजन से बचें।
4. भ्रमण (विशेषकर प्रात:$कालीन) से बचने का प्रयास न करें। यह आपको रोगों से दूर रखता है।
5. किसी पर भी अन्ध-विश्वास न करें। किसी भी व्यक्ति पर विश्वास करने से पहले भली प्रकार उसकी जाँच-परख कर लें।
6. भोग-विलास की अतिशयता से बचें, अन्यथा जीवन में समय से पहले ही आवश्यक अंग आपका साथ छोड़ देंगे।
7. स्त्रियों की संगत पाने के लोभ की बढ़ी-चढ़ी अवस्था से आपको अन्तत: हानि ही पहुँचाती है।
8. परस्त्री/परपुरुष के फेर में अपनी गृहस्थी कदापि न बिगाड़ें।
9. किसी व्यक्ति के आपके प्रति अपराध पर आपको उसके प्रति क्रोध आना स्वाभाविक है, किन्तु इसके लिए उससे प्रतिशोध लेने के चक्कर में पड़ कर अपने लक्ष्य से अपने आपको भटकने न दें।
10. सजने-सँवरने में रुचि होना कोई बुरी बात नहीं है,किन्तु इसके फेर में पड़ कर अपने समय को नष्ट करना मूर्खता के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।
11. अपनी शौ$क पूर्ति के लिए धन के अपव्यय से बचें, क्योंकि ऐसा करने से आपके परिवार की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है।

 

12. यह प्रयास कीजिए कि आप के रूप के अनुरूप ही आपके व्यक्तित्व में गुण भी बढ़े-चढ़े परिमाण में हों।
13. शारीरिक आकर्षण और इसके अतिरेक से बचें, अन्यथा आप वृद्धावस्था के शिकार तुलनात्मक रूप से कम आयु में ही हो जाएँगे।
14. अपनी सामान्य बुद्धि का साथ कभी न छोड़ें। मुझे अपनी यौन क्षमता दुष्प्रभावित न होने दें।
15. मित्रता के नाम पर मूर्ख बनने से बचें।
16. किसी भी सामाजिक व धार्मिक कार्य में चंदा देते समय अपनी आर्थिक क्षमता को कभी भी अनदेखा न करें।
17. कला, साहित्य व संस्कृति के प्रति रुचिवान रहना अच्छी बात है, किंतु इस में अनावश्यक रूप से डूबकर धन, समय व श्रम का अपव्यय करना कल्याणकारी नहीं कहा जा सकता है।
18. अपनी मानसिक क्षमता का अधिकाधिक सदुपयोग करें।
19. कलाकार होना अच्छी बात है, किंतु सनकी होने से बचें।
20. खानपान पर उतना ही व्यय करें कि जितना आपकी जेब स्वीकृत करती है।

अनुकूल रंग

अंक 6 वालों के लिए क्रीमी रंग अनुकूल है। अंक 3 वाले रंग भी इनके लिए अनुकूल रह सकते हैं।

अनुकूल अंक
1. 6
2. 3

अनुकूल समय
1. 21 फरवरी से 20 मार्च
2. 21 अप्रेल से 20 मई
3. 21 सितम्बर से 20 अक्टूबर
4. 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर

अनुकूल वर्ष
1. आयु का वर्ष 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66, 75, 84 व 93
2. एकल अंक 3 वाले कैलेण्डर-वर्ष
3. आयु का वर्ष 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69, 78, 87 व 96
4. एकल अंक 6 वाले कैलेण्डर वर्ष

अनुकूल दिनांक
1. प्रत्येक माह की दिनांक 3, 12, 21 व 30
2. प्रत्येक माह की दिनांक 6, 15 व 24

अनुकूल दिन
1. गुरुवार
2. शुक्रवार

प्रतिकूल अंक
1. 9

प्रतिकूल समय
1. 21 मार्च से 20 अप्रेल
2. 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर

प्रतिकूल वर्ष
1. आयु का वर्ष 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72, 81, 90 व 96
2. एकल अंक में 5 वाले कैलेण्डर-वर्ष

प्रतिकूल दिनांक
1. प्रत्येक माह की दिनांक 9, 18 व 27

प्रतिकूल दिन
1. मंगलवार

देवता
अंक 6 वालों के देवता शुक्र हैं।

स्वास्थ्य पक्ष
आपको अपच व कोष्ठबद्धता ($कब्ज़) से बचना चाहिए। खानपान का विशेष ध्यान रखें। गरिष्ठ भोजन आपके लिए दुखदायी है। फेफड़ों से सम्बन्धित या श्वसन रोग आपके लिए अभिशाप सिद्ध हो सकते हैं। वीर्य का पतलापन, नव्र्स की दुर्बलता, क$फ की अधिकता व मूत्र रोग भी आपके लिए दु:ख के कारक बन सकते हैं। सर्दी-जुकाम का विशेष ध्यान रखें। वक्ष की दुर्बलता की समस्या रह सकती है।

 

करियर
सभी प्रकर के रेडीमेड कपड़ों, पैकेज किया खाद्य सामान, बा$गवानी, खाद्य पदार्थों का थोक व खुदरा कारोबार, होटल, मोटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, बेकरी, मूर्तिकला, साहित्य, संगीत, अभिनय, सुगन्धित द्रव्य, सजावटी सामान, आभूषण-निर्माण व कमीशन पर बेचना आदि में आपका अच्छा करियर बन सकता है।

क्या करें
1. रसदार मिठाई खाएँ।
2. रसदार मिठाई दान करें।
3. रसदार मिठाई खाएँ व दान करें।
4. स$फेद रसदार मिठाई खाएँ।
5. स$फेद रसदार मिठाई दान करें।
6. स$फेद रसदार मिठाई खाएँ व दान करें।
7. पीली रसदार मिठाई खाएँ।
8. पीली रसदार मिठाई दान करें।
9. पीली रसदार मिठाई खाएँ व दान करें।
10. अनाथालय में भोजन के लिए धनराशि भेंट करें।
11. अनाथों को भोजन करवाएँ।
12. लंगर में धनराशि भेंट करें।
13. सन्तान को मिठाई भेंट करें।
14. गौशाला में धनराशि भेंट करें।
15. गहरे रंग की रसदार मिठाई दान करें।
16. गुड़ दान करें।
17. परिवार की महिला को रसदार मिठाई भेंट करें।
18. धार्मिक आयोजन में धनराशिभेंट करें।
19. आटे का हलुआ खाएँ।
20. आटे का हलुआ दान करें।
21. आटे का हलुआ खाएँ व दान करें।
22. किसी की चिकित्सा-दवा में आर्थिक सहायता करें।
23. धर्मशाला में धनराशि भेंट करें।
24. मन्दिर-निर्माण में धनराशि भेंट करें।
25. मन्दिर-संचालन में धनराशि भेंट करें।
26. सत्संग में धनराशि भेंट करें।
27. किन्नरों क ो आर्थिक भेंट दें।
28. किन्नरों को वस्त्र भेंट करें।
29. किन्नरों को रसदार मिठाई भेंट करें।

 

मूलांक ‘छह’ वाले महत्त्वपूर्ण भारतीय व्यक्ति
1. योगिराज अरविन्द घोष (आध्यात्मिक व साधक)-15 अगस्त, 1872
2. श्यामाप्रसाद मुखर्जी (‘भारतीय जनसंघ’ के संस्थापक)-6 जुलाई, 1901
3. जे. जयललिता (‘तमिलनाडु’ की पूर्व मुख्यमंत्री)-24 $फरवरी, 1948
4. माधुरी दीक्षित (अभिनेत्री)-15 मई, 1967
5. मनोज कुमार ($िफल्म-निर्माता, निर्देशक व अभिनेता)-24 जुलाई, 1937
6. मोहम्मद र$फी (पाश्र्वगायक)-24 दिसम्बर, 1924
7. सुनील दत्त (पूर्व कांग्रेसी केन्द्रीय मन्त्री व अभिनेता)-6 जून, 1929
8. डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (पूर्व राष्ट्रपति)-15 अक्टूबर, 1931
9. अकबर (मु$गल बादशाह)-24 नवम्बर, 1542
10. सचिन तेन्दुलकर (पूर्व क्रिकेट कप्तान)-24 अप्रेल, 1973
11. लक्ष्मी एन. मित्तल (‘स्टील किंग’)-15 जून, 1950
12. अज़ीम हाशम प्रेमजी (‘विप्रो’ वाले)-24 जुलाई, 1945
13. बाइचुंग भूटिया (पूर्व $फुटबाल खिलाड़ी)-15 दिसम्बर, 1976
14. कपिल देव (पूर्व क्रिकेट कप्तान)-6 जनवरी, 1959
15. स. ही. वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ (साहित्यकार)-6 मार्च, 1911
16. कुमारस्वामी कामराज (‘तमिलनाडु’ के पूर्व मुख्यमंत्री)-15 जुलाई, 1903
17. मायावती (‘उत्तर प्रदेश’ की पूर्व मुख्यमंत्री)-15 जनवरी, 1956
18. टी. एन. शेषण (पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त)-15 मई, 1933
19. ए. आर. रहमान ($िफल्म-संगीतकार)-6 जनवरी, 1966
20. सुभाष घई ($िफल्म-निर्माता व निर्देशक)-24 जनवरी, 1945

21. संजय लीला भंसाली ($िफल्म-निर्माता व निर्देशक)-24 फरवरी, 1965
22. समीर ($िफल्म-गीतकार)-24 फरवरी, 1958
23. उदय कोटक (उद्योगपति)-15 मार्च, 1950
24. राजेश रोशन ($िफल्म-संगीतकार)-24 मई, 1955
25. अन्ना हज़ारे (समाजिक आंदोलनकारी)-15 जून, 1937
26. गौतम अडानी (उद्योगपति)-24 जून, 1962
27. विजयाशान्ति (अभिनेत्री-पूर्व सांसद)-24 जून, 1966
28. रणबीर सिंह (अभिनेता)-6 जुलाई, 1985
29. केशूभाई पटेल (‘गुजरात’ के पूर्व मुख्यमंत्री)-24 जुलाई, 1928
30. विशाल भारद्वाज ($िफल्म-निर्माता, निर्देशक व संगीतकार)-6 अगस्त, 1960
31. राखी गुलज़ार (अभिनेत्री)-15 अगस्त, 1947
32. राकेश रोशन ($िफल्म-निर्माता, निर्देशक व अभिनेता)-6 सितम्बर, 1949
33. विनोद खन्ना (अभिनेता-पूर्व सांसद)-6 अक्टूबर, 1946
34. डॉक्टर रमन सिंह (‘छत्तीसगढ़’ के पूर्व मुख्यमंत्री)-15 अक्टूबर, 1952
35. सानिया मिजऱ्ा (टेनिस खिलाड़ी)-15 नवम्बर, 1986
36. शेखर कपूर ($िफल्म-निर्माता व निर्देशक)-6 दिसम्बर, 1945
37. अनिल कपूर (अभिनेता)-24 दिसम्बर, 1959