विवाहिता ने की आत्महत्या



सादुलशहर। मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर रविवार को मर्ग दर्ज की है। सहायक उप निरीक्षक हेमराज ने बताया कि गांव करड़वाला के सुरेन्द्र पुत्र नत्थूराम कुम्हार ने मर्ग दर्ज करवाई कि उसकी बहिन माया देवी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व गांव छापांवाली के रामकुमार कुम्हार से हुई थी। माया देवी (30) इन दिनों मानसिक रूप से परेशान थी। उसने बीती रात्रि ससुराल में घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया है। चिकित्सकों ने शव का पंचनामा किया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मौके पर पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक हेमराज ने बताया कि मृतका के एक लड़का व एक लड़की है। जिनमें हिमांशु (5) व रजनी (3) वर्ष की है।
