बिहार रोड रेज: पति-बेटे की गिरफ्तारी के बाद जेडीयू नेता मनोरमा देवी फरार, घर सील

पटना। बिहार में जेडीयू की नेता मनोरमा देवी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया गया है। वारंट की खबर मिलते ही मनोरमा फरार हो गईं हैं। उनका घर सील कर दिया गया है। बता दें कि मनोरमा के बेटे ने पिछले शनिवार को गया में रोड रेज की घटना में एक कारोबारी के बेटे की सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उनके बाहुबली पति बिंदी यादव को गिरफ्तार किया गया था। बेटे को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जेडीयू ने मंगलवार को मनोरमा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।
मनोरमा पर क्या हैं आरोप….
– सूत्रों के मुताबिक, मनोरमा देवी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से शराब रखने का केस दर्ज किया गया है।
– पुलिस ने सोमवार रात उनके घर पर छापा मारा था। इस दौरान उनके घर से महंगी विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद की गईं थीं।
– पुलिस ने मनोरमा के घर उनके बेटे की तलाश में छापा मारा था।
क्या है मामला?
– गया में शनिवार रात मनोरमा का बेटा रॉकी यादव शनिवार रात करीब 11 बजे अपनी नई लैंड रोवर कार से कहीं जा रहा था।
– एक स्विफ्ट कार उसकी लैंड रोवर के आगे चल रही थी। रॉकी अपनी गाड़ी को उस कार से आगे ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्विफ्ट कार चला रहा ड्राइवर सामने जगह न होने की वजह से साइड नहीं दे पाया था।
– इसके बाद रॉकी ने किसी तरह स्विफ्ट को ओवरटेक करके रोक लिया था। स्विफ्ट कार में बैठे लड़कों और रॉकी के बीच बहस हुई थी।
– इसके बाद रॉकी ने स्विफ्ट पर गोली चला दी। इसमें आदित्य सचदेव नाम के लड़के की मौत हो गई। आदित्य के पिता गया के बड़े पाइप कारोबारी हैं।

– रॉकी फरार हो गया था। पुलिस ने उसके पिता बिंदी यादव को बेटे को भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
– मंगलवार तड़के रॉकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बनाया था दबाव
– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मनोरमा पर बहुत दबाव बनाया था। इसके बाद उन्होंने बता दिया कि उनका बेटा रॉकी कहां छुपा हुआ है।
– रॉकी को मस्तपुरा गांव में उसके पिता के डेयरी फॉर्म से गिरफ्तार किया गया।
– जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के सिटी एसपी अवकेश कुमार ने एसआईटी के साथ एमएलसी के घर छापा मारा था।
– जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के सिटी एसपी अवकेश कुमार ने एसआईटी के साथ एमएलसी के घर छापा मारा था।
पुलिस ने मनोरमा से क्या कहा?
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिटी एसपी ने मनोरमा से दो टूक बात की थी। अवकेश कुमार ने मनोरमा देवी से कहा कि उन्हें सरकार से रॉकी की गिरफ्तारी के लिए पूरी छूट दी गई है।
– रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में एमएलसी ने पुलिस से कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि बेटा रॉकी कहां छुपा हुआ है।
– लेकिन एसपी ने मनोरमा से कह दिया था कि वे यहां से खाली हाथ नहीं लौटेंगे। ये भी कहा कि रॉकी के खिलाफ ढेर सारे सबूत हैं।
– इसके बाद मनोरमा ने अपने वकील और कुछ लोगों से बात की। बताया जाता है कि इन लोगों ने मनोरमा से कहा कि रॉकी को आज नहीं कल कानून के सामने पेश होना ही होगा। वो जितनी देर करेगा उतनी परेशानी बढ़ेगी।

और फिर खुद ले गईं बेटे के ठिकाने पर
– पुलिस और मनोरमा के बीच कुछ बातें तय हो गईं। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात दो बजे मनोरमा अपनी ब्लैक सैंट्रो कार से निकलीं। उनके साथ कुछ और लोग थे। प्रोग्राम के मुताबिक, बीच रास्ते में उन्हें पुलिस टीम भी मिल गई।
– मनोरमा पुलिस को लेकर मस्तपुरा गांव के डेयरी फॉर्म पर पहुंचीं थीं। रॉकी के पास से इटली में बनी ब्रेटा पिस्टल और लाइसेंस बरामद किए गए थे।
– मनोरमा पुलिस को लेकर मस्तपुरा गांव के डेयरी फॉर्म पर पहुंचीं थीं। रॉकी के पास से इटली में बनी ब्रेटा पिस्टल और लाइसेंस बरामद किए गए थे।
गिरफ्तारी के बाद रॉकी ने क्या कहा था?
–रॉकी ने एक चैनल से कहा- “मैं तो दिल्ली में था। मां ने फोन किया कि पुलिस के सामने पेश हो जाओ। मैं गया आकर पेश हो गया। मैं कोर्ट के सामने ही सच्चाई बताऊंगा।”
– एसएसपी गरिमा मलिक के मुताबिक, रॉकी ने हत्या का गुनाह कबूला है। पिस्टल का लाइसेंस भी रॉकी के नाम से है।
– एसएसपी गरिमा मलिक के मुताबिक, रॉकी ने हत्या का गुनाह कबूला है। पिस्टल का लाइसेंस भी रॉकी के नाम से है।
– इटालियन मॉडल की ब्रेटा पिस्टल है आरोपी के पास। इसका लाइसेंस दिल्ली से जारी हुआ था।
एमएलसी के अरेस्ट पति पर हैं मर्डर-किडनैपिंग के कई केस
– आदित्य की जान लेने वाले रॉकी के पिता और एमएलसी मनोरमा के पति बिंदी यादव पर मर्डर, किडनैपिंग और लूट के कई मामले दर्ज हैं।
– नेताओं की वजह से पुलिस भी उस पर कार्रवाई करने से परहेज करती है। कुछ महीने पहले ही उसके घर से कई हथियार बरामद किए गए थे।
– बिंदी पर नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने का भी आरोप है।
– नेताओं की वजह से पुलिस भी उस पर कार्रवाई करने से परहेज करती है। कुछ महीने पहले ही उसके घर से कई हथियार बरामद किए गए थे।
– बिंदी पर नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने का भी आरोप है।