पटना. बिहार के गया में जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे ने साइड न देने पर हुई कहासुनी के बाद एक कारोबारी के बेटे को सड़क पर ही गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मनोरमा के पति बिंदी यादव को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी रॉकी यादव अब भी फरार है।
क्या है मामला…
– रॉकी शनिवार रात करीब 11 बजे अपनी नई लैंड रोवर कार से कहीं जा रहा था।
– एक स्विफ्ट कार उसकी लैंड रोवर के आगे चल रही थी। रॉकी अपनी गाड़ी को उस कार से आगे ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्विफ्ट कार में बैठे लोगों ने साइड नहीं दी।
– इसके बाद रॉकी ने किसी तरह स्विफ्ट को ओवरटेक करके रोक लिया। स्विफ्ट कार में बैठे लड़कों और रॉकी के बीच बहस हुई।
– इसके बाद रॉकी ने स्विफ्ट चला रहे लड़के को गोली मार दी। मारे गए लड़के का नाम आदित्य है। आदित्य अपने कुछ दोस्तों के साथ एक बर्थडे पार्टी से लौट रहा था।
– आदित्य के पिता गया के बड़े कारोबारी हैं।
सड़क पर उतरे लोग
पुलिस ने कार मनोरमा देवी के घर से बरामद की है।
– घटना के विरोध में पटना के कारोबारी रविवार को सड़क पर उतर आए।
– हजारों लोगों ने गया में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।