लॉयन न्यूज नेटवर्क। चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर मनाली के होटल में रेप करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने रविवार देर शाम दो सह आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर मुख्य आरोपी नाबालिग लड़के को गाड़ी उपलब्ध करवाने और उसे उकसाने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में पुलिस ने शमशाद और मनीष जाट नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है। शमशाद ने मुख्य आरोपी नाबालिग लड़के को वाहन उपलब्ध करवाया था, जबकि मनीष पर उकसाने का आरोप लगा है। दोनों को रविवार देर शाम गिरफ्तार दिखाया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से इस मामले में ओर भी पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि 12 मार्च को महिला थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ नाबालिग लड़की के पिता ने किडनैप का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अपहृत नाबालिग लड़की को डिटेन कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी नाबालिग लड़के को डिटेन कर लिया था। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश में है।