[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext=" खबर को सुनें "]
July 24, 2024

पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत,एक को बचाया



बरसाती पानी मेंं नहाने उतरे थे तीन बच्चे
लॉयन न्यूज,बीकानेर,24 जुलाई। बरसाती पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ से रावला के बीच की हे। जहां पर जोहड़ में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार जोहड़ में करीब चार-पांच फीट पानी था। जिसमें दोनो बच्चे नहाने के लिए चले गए लेकिन इसी दौरान वह बारह नहीं निकल पाए और डूबने से मौत हो गयी। इस दौरान डूबने से दो बच्चों अमित पुत्र रामेश्वरलाल नायक उम्र आठ वर्ष और गुड्डू पुत्र चुन्नीलाल नायक उम्र छह वर्ष की मौत हो गई। एक अन्य कमलेश पुत्र चुन्नीलाल को बचा लिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शौक की लहर छा गयी।
