[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext=" खबर को सुनें "]
March 09, 2023

मशहूर इस अभिनेता-डायरेक्टर की हार्ट अटैक से निधन



लॉयन न्यूज, नेटवर्क। अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक के अनुसार उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वे दिल्ली में एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने आए थे, जहां रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनका शव दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में रखा है। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से मुंबई ले जाया जाएगा। आज दोपहर 3:00 से 6:00 के बीच वर्सोवा में श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा।
