चौथी बार शपथ लेंगे नायडू
लॉयन न्यूज,बीकानेर,11 जून। आंध्र प्रदेश में नई सरकार बनाने के लिए मंगलवार 11 जून को एनडीए की तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों ने विजयवाड़ा में मीटिंग की। इसमें डीटीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। एक्टर से नेता बने जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को विधानसभा में फ्लोर लीडर चुना गया। इसके बाद नायडू और कल्याण राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मिलने राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के मुताबिक, नायडू 12 जून को विजयवाड़ा में गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली ढ्ढञ्ज पार्क में सुबह 11.27 बजे शपथ लेंगे। सीएम के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा।