नयाशहर थाना क्षेत्र का है मामला
लॉयन न्यूज,बीकानेर। लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में सियाग पेट्रोप पंप के पीछे रहने वाले अनिल सोनी ने महेश सोनी,बाबूलाल सोनी,गजानंद सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मुरलीधर व्यास कॉलोनी करमीसर रोड़ की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके जान पहचान है। जिसके चलते आरोपित की बातों में आकर परिवादी ने सोने,चंादी के गहने व जडाऊ के जेवरात दे दिए। वापस मांगने पर टाल मटोल करते रहें। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसे झांसो में लेकर गहने रख लिए ओर उसके 40 लाख रूपए अब तक नहीं दिए। जब मांगे तो देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।