नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरा आमजन, पुलिस प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो





लॉयन न्यूज, बीकानेर। शहर में बढ़ते नशे के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन दिया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनके चेहरे पर नशे को लेकर आक्रोश नजर आ रहा था। भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया ने बताया कि बीकानेर शहर को नशे ने बदनाम कर रखा दिया। युवा नशे की लत में बर्बाद हो रहे है। इस नशे पर अंकुश लगाने वाले पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। जिसके विरोध में अब आमजन जाग खड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि जागरूक लोगों की टोलियां हर गली-मौहल्ले में जाएगी और नशे से दूर रहने का संदेश देगी। इसके अलावा जहां कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दिया और नशा करता हुआ कोई नजर आया तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। मेड़तिया ने बताया कि आज हमने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि बीकानेर शहर और शहर की युवाओं को नशे से बचाए अन्यथा साधु-संतों व जागरूक लोगों को साथ में लेकर कानून हाथ में लेंगे और उसके बाद अपने हिसाब से कार्रवाई करेंगे। आज के इस विरोध प्रदर्शन में अलग-अलग पार्टियों के लोग अपनी विचार धारा को दूर रखते हुए शामिल हुए।