लॉयन न्यूज, बीकानेर। बारिश के कारण कच्चे मकान की छत गिरने से बालिका की मौत हो गई। यह हादसा लूणकरणसर तहसील के सहनीवाला गांव में हुआ। जहां शुक्रवार सुबह बारिश के कारण कच्चे मकान की छत गिरने से पाबूराम सुथार की पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। यह जानकारी टाईगर फोर्स के महिपाल सिंह ने दी।