हो गया विभागों का बंटवारा,मंत्रियों को मिले ये पद


नई सरकार की पहली केबिनेट बैठक
शाह गृह तो सिंह रहेंगे रक्षा मंत्री
लॉयन न्यूजख्बीकानेर,10 जून। नई सरकार के गठन के बाद आज पहली बैठक प्रधानमंत्री आवास में जारी है। जिसमें कई निर्णय हुई है। नई सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों के बंटवारे कर दिए है। जिनमें गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। लॉयन एक्सप्रेस ने आज सुबह ही बता दिया था कि इन पदों पर किसी भी तरह का कोई बदलवा नहीं होगा।
वहीं नितिन गड़करी सड़क व परि वहन मंत्री,हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन के राज्य मंंत्री,अजय टम्टा राज्य मंत्री सड़क मंत्री होंगे। एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय दिया गया है।
शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय के साथ-साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय,जीतन राम मांझा को लघु मध्यम उद्योग,मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा शहरी विकास मंत्रालय के साथ-साथ ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है।धर्मेन्द्र प्रधान : शिक्षा मंत्री अश्विनी वैष्णव : सूचना प्रसारण,जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्रालय,गजेंद्र सिंह कला संस्कृति पर्यटन मंत्री,चिराग पासवान खेल मंत्रालय,सर्वानंद सोनोवाल जहाज रानी मंत्रालय,टीडीपी के राममोहन नायडू को सिविल एविएशन,भूपेंद्र यादव वन पर्यावरण,मनसुख मांडविया को श्रम और बंदरगाह,अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,रवनीत सिंह बिट्टू अल्पसंख्यक मंत्रालय दिया गया है। अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया- दूरसंचार मंत्रालय और टेलीकॉम मंत्रालय,प्रल्हाद जोशी- उपभोक्ता मंत्रालय,भागीरथ चौधरी- कृषि राज्य मंत्री,एचडी कुमार स्वामी- भारी उद्योग व इस्पात मंत्री,गिरिराजसिंह- टेक्सटाइल मंत्रालय दिया गया है। चिराग़ पासवान : खेल और युवा कल्याण के साथ साथ फ़ूड प्रोसेसिंग भी मिला है।
मनसुख मांडविया को श्रम,हरदीप ङ्क्षसह पुरी को पेट्रोलियम,किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य,गिरीराज सिंह को कपड़ा,प्रहलाद जोशी को उपभोक्ता मामले,राममोहन नायडू को नागरिक व उड्डयन मंत्रालय,सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट्स एंड शिङ्क्षपग,पीयूष गोयल को कॉमर्स मंत्रालल दिया गया हे।
श्रीपद नाइक को ऊर्जा राज्य मंत्री,शोभा करंदलाजे को सुक्ष्म लघु और मध्यम राज्य मंत्री,सुरेश गोपी को संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री,राव इंन्द्रजीत सिंह को संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री,तोखन साहू को शहरी विकास राज्य मंत्री को पद मिला है। भागीरथ चौधरी को एग्रीकल्चर और फार्मर अफेयर्स का मंत्रालय मिला है।
एक बार फिर बीकानेर पर पीएम मोदी का भरोसा,अर्जुनराम को मिला ये अहम पद