लॉइन न्यूज, नई दिल्ली । मी टू मूवमेंट की चपेट में आ चुके नेता एमजे अकबर ने नया खुलासा किया है, अकबर का यह खुलासा एक तरफ तो उन्हें यौन उत्पीडऩ करने के अपराध से मुक्ति दिला सकता है लेकिन दूसरी तरफ उनकी छवी को दागदार भी साबित कर रहा है। बता दें कि अकबर ने अमेरिका में बसी पत्रकार पल्लवी गोगोई के रेप आरोपों को खंडन किया है, उनका का दावा है कि 1994 के आसपास में उनके और पल्लवी के बीच सहमति से रिश्ते थे और इसकी वजह से उनके परिवार में भी तनाव पैदा हो गया था। बाद में यह रिश्ता खराब ताल्लुकात के साथ खत्म हो गया। एक बयान में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके साथ काम किया है वह हमारे और पल्लवी के बारे में जानते हैं, वह उस बात की गवाही देने के लिए तैयार हैं क्या उनमें से किसी को पल्लवी का व्यवहार देखकर ऐसा लगा कि वह किसी भी दबाव में थी।

आगे अकबर ने कहा है कि 2 नंवबर 2018 में वाशिंगटन पोस्ट में लिखे एक लेख में पल्लवी गोगोई ने उनके ऊपर झूठे और गलत आरोप लगाए हैं, मैंने इस लेख को पढ़ा है और यह जरूरी हो गया है कि कुछ तथ्य सबके प्रकाश में लाए जाएं। इसके आगे अकबर ने दावा किया है कि 1994 के आसपास वह और पल्लवी सहमति से रिश्ते में थे और कई महीनों तक उनका रिश्ता चला। इसकी वजह से उनके परिवार में भी तनाव हुआ था बाद में यह रिश्ता खराब ताल्लुकात के साथ खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके साथ काम किया है वह हमारे और पल्लवी के बारे में जानते हैं, वह उस बात की गवाही देने के लिए खुशी-खुशी तैयार हैं, उनमें से किसी को भी ऐसा नहीं लगा कि पल्लवी किसी भी दबाव में थी।