चंदे का आरोप साबित करे वरना माफी मांगे विधायक : जोशी





व्यास के आरोप से कांग्रेसी हमलावर
लॉयन न्यूज, बीकानेर।
राजस्थान विधानसभा में विधायक जेठानंद व्यास द्वारा लगाए आरोपों के बाद शहर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस के नेता आनंद जोशी चंदे का आरोप साबित करना होगा, नहीं तो विधायक को माफी मांगनी होगी।
अपने बयान में आनंद जोशी ने कहा है कि
पिछले कुछ दिनों से विधानसभा में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास जो हमारे नेता पूर्व मंत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जो जूठे आरोप लगा रहे उसके लिए माफी मांगे, नहीं तो अपने खिलाफ आंदोलन सहन करने के लिए तैयार रहें। राजनीति में सड़क से संघर्ष करने वाले राजनेताओं पर मुकदमे होते आए हैं। होते रहेंगे। मुकदमे जनता के लिए हुए? आप पर क्यों नही हुआ? भाजपा के किसी नेता के खिलाफ क्यों नही हुआ? बीकेईइसएल के साथ उस वक्त भाजपा के नेता व्यापार कर रहे थे कोरोना में पूरी कांग्रेस जनता की सेवा में थी और महामारी में हमने राजनीति नही की।
जोशी ने कहा है कि
आप ने जो चंदे का आरोप हम पे लगाया है वो साबित करे नही तो माफी मांगे जनता के मूल मुद्दो को आप उठाए सदन में जनता की सेवा करें। आप विधायक बन गए। आप अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखें। आपने बीकानेर की बिजली कंपनी की शिकायत तो की मगर उसका असर हुआ नही। समस्या बढ़ी है, घटी नही 6 से 8 घंटा बिजली बंद रहती है। बीकानेर के हालत यूपी जैसे ही गए आप से निवेदन है कि आप जनता की आवाज बने। कांग्रेस के विकास का बीकानेर में इतिहास हे जो अमिट है ।