• मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, कुम्भ और मीन राशि के जातकों पर इसका सकारात्मक रहेगा।जयपुर।    आसमान में सोमवार को अद्भुत खगोलीय घटना होगी। सूर्य के दाहिने गाल पर बुध ग्रह तिल (बिन्दु) के समान दिखाई देगा। इसे कोई भी व्यक्ति बिना दूरदर्शी यंत्र के ब्लैक फिल्म या धूप के चश्मे से देख सकेगा। इस अलौकिक नजारे को भारत के साथ 7 महाद्वीपों में देखा जाएगा। सोमवार शाम 4.44 बजे सूर्य पर बुध का ग्रहण शुरू होगा, जो रात 12:12 बजे तक चलेगा। भारत में सूर्यास्त होने से यह 7:10 बजे तक देखा जा सकेगा। पहाड़ों और ऊंचे स्थानों से दृश्यता अच्छी रहेगी। पृथ्वी से सूर्य 15 करोड़ किमी दूर है। सूर्य की तुलना में बुध ग्रह एक प्रतिशत से भी छोटे आकार का है। दूरी ज्यादा होने से इसे चलता हुआ महसूस नहीं किया जा सकता। यह बुध का सौर डिस्क पर पारगमन (ग्रहण) कहलाता है। साढ़े तीन साल बाद यानी नवम्बर, 2019 में फिर एेसा होगा।किस राशि पर कैसा असर

    चूंकि यह अंश मात्र है, ऐसे में सूतक नहीं लगेगा। मेष, वृष और मकर राशियों पर इस ग्रहण का नकारात्मक असर होगा, वहीं मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, कुम्भ और मीन राशि पर सकारात्मक असर होने से जातकों को काफी लाभ रहेगा।