श्वान उठा लाया कन्या भ्रूण





छोटीसादड़ी। जिले के गांधी चौराहा पर बुधवार शाम को नगर पालिका के पीछे महिला शौचालय की तरफ से एक श्वान मुंह में दबाए कन्या भ्रू्ण उठा लाया। लोगों ने श्वान के मुंह से भ्रूण छुड़ाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को चिकित्सालय में ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार भ्रूण करीब 6 माह का है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी कैलाशचन्द्र बोरीवाल ने बताया कि शाम करीब सात बजे पालिका के पीछे महिला शौचालय की तरफ से एक श्वान अपने मुंह में मानव भ्रूण ले आता दिखा। इस पर श्यामलाल ने भ्रूण को श्वान से छुड़ाया। नगर पालिका उपाध्यक्ष रामचन्द्र माली ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि यह करीब 6 माह का है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
