उदयपुर.।  प्रतापगढ़ जिले के सीतामाता अभयारण्य में वाल्मीकि आश्रम के पासनए ऑर्किड जियोडोरम रिकर्वम मिला है। एेसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश में पहली बार इस पौधे की उपस्थिति दर्ज हुई है।  इसे ढूंढने वाले सहायक वन संरक्षक डॉ. सतीश कुमार शर्मा एवं सहयोगी वैज्ञानिकों ने बताया कि पौधे की यह प्रजाति भारत के केवल पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखण्ड एवं उड़ीसा में ही ज्ञात थी। यह पौधा वर्षा ऋतु में दिखता है। इसके भूमिगत कंद गर्मी व सर्दी में सुषुप्त अवस्था में दबे रहते हैं तथा मानसून प्रारम्भ होते ही इनमें नई पत्तियां फूट पड़ती हैं। एक कंद तीन तक पत्तियां पैदा करते हैं। इसके पत्तियों का शीर्ष भूमि की तरफ  घुमाव लिए रहता है।पुष्प कंद का शीर्ष भी एेसा ही होता है। इस पर सघन रूप से 8 से 10 सफेद फूल लगते हैं। फूलों के अन्दर गुलाबी धारियां एवं पीले धब्बे केन्द्र में नजर आते हैं।