लॉयन न्यूज नेटवर्क। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डिस्क्वालिफाइड सांसद लिखा है। वहीं, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सभी राज्यों में जिला और ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह में शामिल होने पहुंच गए हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी है, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का यहां आना जारी है। कार्यक्रम शाम 5 बजे खत्म होगा।