विधायक व्यास ने किया विमोचन
आपणी हथाई ने ई प्लेटफॉर्म पर भी की लॉन्चिंग
लॉयन न्यूज,बीकानेर,11 फरवरी।
रविवार शाम को परकोटे की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले बारह गुवाड़ में आपणी हथाई न्यूज पोर्टल द्वारा संकलित और सम्पादित पुष्करणा सावा विशेषांक पुस्तक का लोकार्पण हुआ। पुस्तक का विमोचन बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास,उद्योगपति राजेश चूरा, भाजपा नेता राज कुमार किराड़ू,भाजपा नेता जेपी व्यास,कर्मचारी नेता दिलीप जोशी,ज्योतिषाचार्य पंडित भंवरलाल पुरोहित( रोड़ा महाराज),पंडित जतन लाल श्रीमाली,श्याम लाल रंगा ,सुधा आचार्य,पदमा व्यास सहित पुष्करणा समाज के प्रबुद्ध जनों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ई बुक का लोकार्पण भी विधायक जेठानन्द व्यास ने किया। जिसे सोमवार से सभी जन आपणी हथाई न्यूज पोर्टल पर पढ़ा जा सकता हैं।कार्यक्रम का आगाज मंगल गीत के साथ पदमा व्यास साथ अन्य ग्रुप ने किया।

पुस्तक के निर्माण में सहयोगी रहे सभी पुष्करणा बौद्धिक जनों का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया। पुस्तक के निर्माण में सहयोगी रहे सभी लोगों को मोमेंटो देकर अभिवादन किया गया। विधायक व्यास ने इस अवसर पर कहा कि पुष्करणा सावे का महत्व जब ही बना रहेगा जब अधिकाधिक विवाह उसी दिन हो और वर पक्ष बारात का भोजन भी उसी दिन ले। व्यास ने कहा कि सावे के दिन शहर में साफ-सफाई और लाईट की पुख्ता इंतजाम के लिए उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है। उद्योगपति और भामाशाह राजेश चूरा ने कहा कि सावे का मानी तभी बना रहेगा जब हम मितव्ययता तो मन से अपनाएं और वैवाहिक आयोजन सावे के दिवस पर ही हो। राज कुमार किराड़ू ने कहा कि हमारा समाज अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम है, समाज को अधिकाधिक एक दूजे का सावे पर सहयोग करना चाहिए।

 

पुस्तक को प्रकाशित करने के उद्देश्य के बारे में बलदेव रंगा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का प्रबंधन भाजयुमो अध्यक्ष वेद व्यास,राहुल व्यास,पवन व्यास,गोपाल रंगा और धनेश पुरोहित ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार गिरीश कुमार श्रीमाली ने व्यक्त किया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज रतन व्यास ने किया।