पाली।  शहर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन जिनबिम्ब मूर्तियों की स्थापना की गई। इससे पूर्व जिन मूर्तियों की शोभायात्रा  निकाली गई। आचार्य सुखदेवसागर की निश्रा में हुए इस प्रतिष्ठा महोत्सव में सैकड़ों की संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे। सोमवार को कार्यक्रम की शुरूआत जाप, अभिषेक शांतिधारा, नित्य पूजा से हुई। इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ पूर्णाहूति, पुष्पावाचन किया गया। इसके बाद जिन मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। सबसे पहले चंद्रप्रभु भगवान की मूर्जि विराजित की गई। सभी जिन बिम्ब मूर्तियों की स्थापना की गई। इसके बाद कलशारोहण और ध्वजारोहण किया गया।