मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों बड़ी अजीबो गरीब चीचें घट रही है। कोई अपने पति से परेशान है तो कोई किसी कि पत्नी को लेकर। दरअसल खबर है कि बोनी कपूर ने अर्जुन को मलाइका से दूर रहने का अल्टीमेटम दिया। क्या बोनी को डर है कि अर्जुन की वजह से उनसे सलमान नाराज़ हो सकते हैं। अरबाज़ के साथ अलग होने के बाद मलाइका का किस्मत कनेक्शन अर्जुन कपूर से होने लगा है लेकिन इस कनेक्शन को पापा बोनी शायद पूरा ना होने दें।

खबर है कि अर्जुन कपूर आजकल अक्सर रात के अंधेरे में मलाइका से मिलने उनके घर जाते हैं। खबरों के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका के बीच बढ़ती इन नज़दीकियों से ख़ानदान-कपूरखानदान काफी नाराज़ है।  इस नराजगी के चलते बोनी ने अर्जुन को चेतावनी दी है कि मलाइका से दूरियां नहीं बढ़ाई तो अच्छा नहीं होगा। दरअसल बोनी कपूर नहीं चाहते हैं कि मलाइका और अर्जुन की वजह से उनके और सलमान के रिश्ते पर कोई असर पड़े।

बोनी कपूर सलमान के साथ जल्द से जल्द नो इंट्री के सीक्वेल की शूटिंग स्टार्ट करना चाहते हैं। इसके अलावा बोनी कपूर को इस बात का भी है डर कि सलमान को नाराज़ करके इश्कज़ादे बी-टाउन में अपना करियर चौपट कर सकते हैं। हालांकि सलमान ने अर्जुन से बात करना तभी से बंद कर दिया था जब एआईबी रोस्ट में इश्कज़ादे के सामने उनकी बहन अर्पिता का मज़ाक़ उड़ाया गया था। लेकिन अब बोनी कपूर को डर है कि कहीं मलाइका की वजह से सलमान अर्जुन से और भी ज़्यादा नाराज़ ना हो जाएं।

यही वजह है कि बोनी नहीं चाहते कि उनके बेटे अब मुन्नी के पास जाएं। अब देखना ये है कि क्या पापा की बात अर्जुन कपूर मानेंगे। खबर तो ये भी आई है कि अर्जुन चोरी-चुपके अथिया शेट्टी इश्क फरमाने लगे हैं।