मुंबई। देशभर में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुए #MeToo कैंपेन के जरिए कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बात करना शुरू किया है। महिलाओं ने जिन पर आरोप लगाए हैं, उनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। ऐसी महिलाओं को स्वघोषित संत सुखविंदर कौर उर्फ ‘राधे मां’ ने सलाह दी है। सुखविंदर ने महिलाओं को सलाह दी है कि वे घटना के तुरंत बाद इस बारे में बताया करें।

‘राधे मां’ मुंबई में नवरात्रि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और उनसे मी टू कैंपेन को लेकर सवाल किए थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गलत काम का विरोध करना चाहिए, मगर उन्हें घटना के तुरंत बाद बोलना चाहिए।

बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर हैरसमेंट का आरोप लगाए जाने के बाद #MeToo कैंपेन की शुरुआत हुई। इसके जरिए कई सिलेब्रिटी, पत्रकारों और आम महिलाओं ने अपने साथ हुए हैरसमेंट के बारे में बताया। अब तक इस तरह के आरोपों की लंबी फेहरिस्त सामने आई है। इसमें अबतक क्वीन मूवी के डायरेक्टर विकास बहल, ऐक्टर आलोक नाथ, सिंगर कैलाश खेर जैसे नामों पर आरोप लगे हैं।