ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का एलान
लॉयन न्यूज,बीकानेर,11 जून। ओडिशा में भाजपा ने आज अपने सीएम और दो डिप्टी सीएम के नामों का एलान कर दिया है। केन्द्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इन नामों का एलान किया है। मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। माझी के अलावा केवी सिंहदेव और प्रभाती परिदा राज्य के डिप्टी सीएम होंगे।
मोहन चरण माझी 4 बार के विधायक हैं। उन्होंने 2024 में वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इसके अलावा वे 2019, 2009 और साल 2000 में भी विधायक रह चुके हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण और दो डिप्टी सीएम केवी सिंहदेव और प्रभाती परिदा कल बुधवार को शपथ लेंगे।