लॉयन न्यूज, बीकानेर। रविवार को तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा साधारण सभा आयोजित की गई। आयोजित सभा में आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। चुनाव अधिकारी शकुन्तला तातेड़ ने बताया कि नए अध्यक्ष पद हेतु ममता रांका का नाम रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति दी गई।

सर्वसम्मति से ममता रांका का नाम घोषित होने पर सदन ú अर्हम् से गूंज उठा। इसके साथ ही तेरापंथ कन्या मंडल गंगाशहर की संयोजिका के लिए गरिमा सेठिया का नाम घोषित किया गया। पद ग्रहण करने के बाद साध्वी अमितप्रभा एवं गुप्ति प्रभा का मंगल उद्बोधन प्राप्त हुआ।

चुनाव से पूर्व मधु छाजेड़ ने संविधान का वाचन किया तथा कोषाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मंजू आंचलिया ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधा भूरा, संजू लालाणी, नयनतारा छल्लाणी, भावना छाजेड़, शारदा डागा, प्रेम बोथरा, बबीता सेठिया, बिन्दू छाजेड़, सुनीता डोषी आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन संतोष बोथरा ने किया।