जोधपुर में हुआ जिस्मफरोशी का भांडाफोड़, 8 युवतियां गिरफ्तार



जोधपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के घास मंडी में चल रहे देह व्यापार का बुधवार को पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो मकानों से 14 जनों को गिरफ्तार किया। इनमें 8 युवतियां व 6 युवक शामिल हैं। ये युवतियां देह व्यापार में लिप्त पाई गर्इं। पकड़े गए युवक ग्राहक थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार युवतियां अलवर व जयपुर क्षेत्र की हैं, उन्हें देह व्यापार के लिए यहां लाया गया था।एसीपी सुरेन्द्र सिंह भाटी के अनुसार घास मंडी क्षेत्र में लगातार देह व्यापार की सूचनाएं आ रही थी। इसको देखते हुए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने क्षेत्र के छह मकानों में तलाशी ली, इनमें से दो मकानों में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था। यहां ग्राहक बनकर आए भील बस्ती सोजती गेट जोधपुर निवासी प्रदीप पुत्र प्रेम भील, लोहा खान टेम्पो स्टैण्ड अजमेर निवासी शाहरूख पुत्र शहजाद, नागौरी गेट क्षेत्र के कलाल कॉलोनी निवासी प्रकाश पुत्र वासुदेव कलाल, सेलों की ढाणी पीपाड़ शहर निवासी राकेश चौधरी पुत्र भूपेन्द्र, पूंदलू गोटन निवासी सूरजाराम पुत्र श्यामराम सरगरा, चवाडि़या मारवाड़ जंक्शन निवासी शंकरलाल पुत्र ताराराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। उनके साथ देह व्यापार में लिप्त 8 युवतियों को भी गिरफ्तार किया।
रिश्तेदारों के यहां आई देह व्यापार करने

पुलिस का कहना है गिरफ्तार युवतियां राजनट जाति की हैं। वे अलवर व जयपुर क्षेत्र की हैं। उनके रिश्तेदार यहां घास मंडी में रहते हैं, ये लड़कियां देह व्यापार के लिए यहां आई थीं। काफी समय से ये देह व्यापार कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से एकबारगी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई लोग वहां जमा हो गए।
देह व्यापार से क्षेत्रवासी हैं परेशान
इस क्षेत्र में देह व्यापार से वहां रह रहे आमजन खासे परेशान हैं। देह व्यापार का धंधा करीब आधा दर्जन मकानों में चलता है। लेकिन बाकी मकानों में रहने वाले लोग वहां आने-जाने वाले ग्राहकों से परेशान हैं। ये लोग लगातार पुलिस को इसकी शिकायत कर रहे थे। पुलिस ने इस क्षेत्र में कई बार कार्रवाई की है, लेकिन कुछ दिन निकलने के बाद फिर से ये धंधा यहां शुरू हो जाता है।