सिर्फ कैल्शियम के लिए पीते हैं दूध तो इन्हें आजमाएं, मिलेगा दूध से दुगुना फायदा
![](https://www.lionexpress.in/wp-content/uploads/2024/08/Daily-1.jpg)
![](https://www.lionexpress.in/wp-content/uploads/2025/01/BKESL-260125.jpg)
![](https://www.lionexpress.in/wp-content/uploads/2024/06/Page-1-scaled.jpg)
लॉयन न्यूज नेटवर्क। शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए हमारी हड्डियों का मजबूत होना निहायत जरूरी है। हड्डियों की मजबूत के लिए जरूरी है कैल्शियम और कैल्शियम की पूर्ति का सबसे बड़ा जरिया है दूध और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट। लेकिन अगर आपको दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है तो फिर आप क्या करेंगे। अरे, डरा नहीं रहे हैं। बता रहे हैं के डरने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि हम लें आये हैं इसका तोड़।
इन चीजों से करें कैल्श्यिम की पूर्ति
आहार और पोषण विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आपके घर में भी कोई ऐसा है जिसे दूध या दूध से बनीं चीजों से एलर्जी है या वो ये सब खाना ही नहीं चाहते हैं तो कैल्शियम की पूर्ति के लिए हम उन्हें सूखे मेवे मसलन बादाम, काजू, पिस्ता आदि दे सकते हैं लेकिन इनमें भी सबसे ज्यादा कैल्शियम की मात्रा बादाम में पाई जाती है। ठीक ऐसे ही बादाम में मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन ई पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। ये गुड फैट, प्रोटीन और फाईबर का भी अच्छा सोर्स है। इसमें मौजूद विटामिन इ हमारी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है।
कैल्शियम की पूर्ति के लिए हम अंजीर का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स और कुछ विटामिन व मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसके उपयोग से हमारा खाना अच्छे से पचता है साथ ही हमारा शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही शरीर की कोशिकाएं नुकसान से बची रहती है।
ऐसे ही हम ब्रोकली भी कैल्शियम सोर्स के रूप में काम में ले सकते हैं, इसके सेवन से हमारी इम्युनिटी भी बढ़ती है। साथ ही इसके सेवन से हमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के भी मिलते हैं। इसमें फाईबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। ब्रोकली खाने से हमारी हड्डियां तो मजबूत होती ही हैं साथ ही हमारी इम्युन सिस्टम भी बेहतर होता है। इसके इस्तेमाल से हमारा हाजमा सुधरता है। शरीर के अन्दर कोई सूजन हो तो उसमें भी आराम मिलता है। साथ ही गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
इसके साथ पानी में डालकर चीया सिड्स लेने से भी हमारे शरीर में जरूरी कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है। चीया सीड प्रोटीन, फाईबर, अनसैचुरेडेट फैट और एंटी ऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स है। इसमें विटामिन बी, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक भी पाया जाता है। ये सब हमारी हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही हमारे पांचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करते हैं।
फलों के शौकीन लोग संतरे से भी अपने लिए जरूरी कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम और फाईबर भी अच्छी मात्रा में होता है। विटामिन सी से कैल्शियम शरीर में अच्छे से अब्जोर्ब करने में सहायक होता है, इससे भी इम्युनिटी बढ़ती है। इसमें मौजूद फाइबर से हाजमा सही रहता है व शुगर का लेवल भी सही रहता है।