लॉयन न्यूज,बीकानेर,5 मार्च। कल शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के धरणीधर रोड़ पर हुए हादसे के बाद आमजन आक्रोशित है। इसको लेकर आज युवाओं ने नत्थुसर गेट से धरणीधर की और जाने वाली सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और रास्ता जाम कर दिया। इस सम्बंध में युवाओं ने बताया कि शहर में नो एंट्री होने के बावजूद शार्ट रास्तों के चक्कर में भारी वाहन शहर में घुस जाते है। जिसके चलते कल 4 मार्च को हुए जैसे हादसे हो जाते है। इस सम्बंध में युवाओं ने बताया कि हमारी मांग है कि 6 वर्षीय बच्चे को न्याय मिले और शहर में यातायात के नियमों की पूर्णतया पालना हो ताकि आने वाले समय में किसी के घर का चिराग ना बुझे। इस सम्बंध में युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा कि ये प्रशासन का फैलियर है। जिसके चलते शहर में भारी वाहन प्रवेश करते है और फिर हादसें हो जाते है। युवाओं ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सम्बंध में कार्रवाई होनी चाहिए।